जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Lunar Eclipse 2023 : साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण कल यानी 5 मई को होगा। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्र ग्रहण 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के महासंयोग में लग रहा है। सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण भी हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव डालता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 5 मई को लगेगा। चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन देर रात 1 बजकर 02 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Nirjala Ekadashi 2023 : कब है निर्जला एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पूजा विधि
Lunar Eclipse 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। जहां तक भारत में इस चंद्र ग्रहण के दिखाई देने का मामला है तो ज्यादातर खगोल शास्त्र के जानकारों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल भी नहीं होगा।