धर्म (वीकैंड रिपोर्ट) : Ram Navami 2023 : इस वर्ष रामनवमी पर्व 30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। हिंन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि तथा गुरुपुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस दिन निम्न उपाय आजमाने से जीवन में खुशियां आती है।
Ram Navami 2023 : श्री राम के उपाय
- राम नवमी के दिन 1 कटोरी में पानी लेकर रामरक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’ का 108 बार जाप करें। फिर घर के सभी कोने में उस जल का छिड़काव करें।
- राम नवमी के दिन दांपत्य जीवन में दूरियां कम करके प्रेम बढ़ाने के लिए महिला इस दिन खीर बनाकर उसे रात्रि में चन्द्रमा की रोशनी में एक घंटे तक रखने के बाद वह खीर दोनों मिलकर खा लें।
- राम नवमी के दिन श्री राम के मंदिर में या उनके चित्र के सामने 3 बार अलग अलग समय पर श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन…, का पाठ करें।
- राम नवमी पर प्रभु श्री राम के भक्त हनुमान जी की गुणगान करें और हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ करें।
- राम नवमी के दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम के पूजन के समय राम नाम का जप जरूर करें।
- राम नवमी के दिन रामायण या रामचरितमानस का पाठ करना या कराना अत्यंत ही शुभ माना गया है।
- राम नवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करने या कराने से जीवन में मंगल ही मंगल होता है और “मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहुसु दसरथ अजिर बिहारी” चौपाई का सम्पुट लगाकर पाठ करें।
- राम नवमी के दिन रामचंद्र की स्तुति करने से प्रभु प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
- आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो राम नवमी के दिन रामाष्टक का पाठ विधि पूर्वक करें।